झज्जर।स्वच्छता का संदेश जन-जन तक पहुंचाने और गांवों को स्वच्छ व सुंदर बनाने के उद्देश्य से जिले के ग्रामीण इलाकों में पूरे उत्साहपूर्ण माहौल में स्वच्छता अभियान चल रहा है। सोमवार को एडीसी सलोनी शर्मा स्वयं फील्ड में उतरी अभियान का निरीक्षण करने के साथ-साथ ग्रामीणों को जीवन में स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।
उन्होंने कहा कि जिन्होंने स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है उन गांवों को सम्मानित किया जाएगा।
एडीसी सलोनी शर्मा ने कहा कि जिले में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस अभियान के दौरान गांव-गांव में स्वच्छता को लेकर जबरदस्त जागरूकता फैल रही है। घर-घर में कचरे का सही निपटान, नालियों की सफाई, और सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने के लिए ग्रामीणों ने अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभा रहे हैं। एडीसी ने बताया कि निरीक्षण के दौरान अधिकांश गांवों में स्वच्छता के प्रति नई जागरूकता दिखी है और स्वच्छता की ओर ग्रामीणों का रुझान बढ़ा है। उन्होंने बताया कि अभियान की समाप्ति के साथ, जिला प्रशासन ने घोषणा की है कि स्वच्छता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शीर्ष तीन ग्राम पंचायतों को विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी ग्राम पंचायतें बेहतरीन कार्य कर रही हैं।