फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन से लापता महिला का नहीं लगा सुराग

Mon, 01 May 2017 12:43 AM IST
amarujala/ jhajjar
विज्ञापन
विज्ञापन
लाइनपार स्थित जौहरी नगर से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता महिला तीन दिन बाद भी अपने घर नहीं लौट पाई है। परिजन उसे हर जगह तलाश चुके हैं, मगर उसका सुराग नहीं लग पाया है। इस संबंध में पुलिस ने गुमशुदगी का केस दर्ज कर लिया है। लाइनपार के जौहरी नगर निवासी राजेश शर्मा ने बताया कि उनकी बहन सुजाता (48) गत 27 अप्रैल को घर से बाहर गई थी। शाम तक जब वह नहीं लौटी तो उसकी तलाश शुरू की गई। उन्हें हर जगह ढूंढा गया, मगर कुछ पता नहीं चला। अब तीन दिन बीत चुके हैं, लेकिन उनकी कोई सूचना नहीं मिली है। अब थक हारकर परिजनों ने लाइनपार पुलिस थाने में सुजाता के लापता होने की शिकायत दी है। उधर, जांच अधिकारी सुभाष ने बताया कि गुमशुदगी का केस दर्ज कर महिला की तलाश शुरू कर दी गई है। शीघ्र ही उसे तलाश लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें