झज्जर। छुड़ानी धाम में महंत दयासागर के नेतृत्व में फाल्गुन मेले के अवसर पर तीन दिवसीय निशुल्क स्वास्थ्य एवं कैंसर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण एवं जरूरतमंद लोगों को एक ही स्थान पर विशेषज्ञ चिकित्सकों की सुविधा उपलब्ध कराना और कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों के प्रति समय रहते जांच और जागरूकता को बढ़ावा देना था। यह शिविर इंडेप्थ विजन फाउंडेशन और सेवा ट्रस्ट यूके इंडिया के सहयोग से माय भारत झज्जर की तरफ से आयोजित किया गया। इसमें मरीजों की जांच, परामर्श एवं दवाइयां पूरी तरह निशुल्क प्रदान की गईं। शिविर में डॉ. नितिन कौशिक, डॉ. जगवीर पंवार, डॉ. विनोद जिंदल, डॉ. कुलदीप गुलिया, डॉ. राहुल जादू, डॉ. अंशुल शर्मा (और डॉ. कविता ने अपनी सेवाएं दीं।