झज्जर। जिले में डेंगू के मरीज लगातार बढ़ते जा रहे हैं। बुधवार को डेंगू के तीन नए केस सामने आए हे। जिले में अभी तक कुल 59 डेंगू के मरीज आ चुके है। बुधवार को मलेरिया का कोई केस नहीं आया।
पूरे जिले में अभी तक मलेरिया के 29 है। बुधवार को जिले में जो डेंगू के तीन नए केस मिले है, उनमें से छारा, झामरी और बहादुरगढ़ में एक-एक मरीज मिला है। सभी ने जिले से बाहर डेंगू टेस्ट करवाए थे। इनमें से एक को दिल्ली अस्पताल में दाखिल करवाया गया। अब डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़कर 59 हो गई है मरीजों के घराें के आस-पास 50 से 70 घरों में फॉगिंग भी करवाई गई है। आस-पास के घरों में एंटीलारवा एक्टिविटी चलाकर पानी के स्त्रोतों की जांच की गई। लोगों को अपने घरों के पास सफाई रखने और पानी खड़ा न होने के लिए जागरुक किया गया। साथ ही लोगों को डेंगू के लक्षण आने पर डेंगू टेस्ट करवाने की सलाह दी। वहीं मलेरिया के मरीजों की संख्या 29 है। बुधवार को जिले में मलेरिया के मरीजों की पुष्टि नहीं हुई।
वर्जन
बुधवार को जिले में डेंगू के तीन मरीजों की पुष्टि हुई थी जिनमें से एक मरीज को दिल्ली अस्पताल में दाखिल कराया गया है। डेंगू मरीजों के घरों के आस-पास फॉगिंग भी कराई गई है। एंटी लारवा एक्टिविटी चलाकर लाेगों को जागरुक भी किया गया।
तीर्थ सिंह बागड़ी, जिला मलेरिया अधिकारी, झज्जर