फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: अलग-अलग स्थानों से मादक पदार्थों के साथ तीन गिरफ्तार

Tue, 07 Feb 2023 01:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। पुलिस की अलग-अलग टीमों ने अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए विभिन्न स्थानों से तीन आरोपियों को मादक एवं नशीले पदार्थों के साथ काबू किया गया है। एंटी नारकोटिक सेल झज्जर की टीम द्वारा नशीले पदार्थ के साथ एक आरोपी को थाना शहर झज्जर के क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन

एंटी नारकोटिक सेल झज्जर प्रभारी उप निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि प्रवीण निवासी असदपुर खेड़ा हाल शिव कॉलोनी जिला झज्जर मादक पदार्थ बेचने का अवैध धंधा करता है। वह शिव कॉलोनी झज्जर के क्षेत्र में मादक पदार्थ बेचने की फिराक में खड़ा है। इसपर सहायक उप निरीक्षक जय भगवान के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने संदेह के आधार पर एक व्यक्ति को काबू किया गया। नियमानुसार राजपत्रित अधिकारी को सूचित किया गया। तलाशी ली गई तो आरोपी के कब्जे से मादक पदार्थ गांजा बरामद हुआ। जिसका वजन करने पर 510 ग्राम पाया गया ।
वहीं सीआईए झज्जर में तैनात सहायक उप निरीक्षक जगदीप को गुप्त सूचना मिली कि धीरज निवासी बेरी जिला झज्जर मादक पदार्थ बेचने का अवैध धंधा करता है। वह दुबलधन चौक पर मादक पदार्थ बेचने की फिराक में खड़ा है। पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को काबू किया। उसके कब्जे से 400 ग्राम चूरापोस्त बरामद हुई। पकड़े गए आरोपी की पूछताछ में पहचान नीरज निवासी बेरी जिला झज्जर के तौर पर की गई।
विज्ञापन

इसी प्रकार से थाना बेरी की एक टीम सहायक उपनिरीक्षक प्रीतम सिंह के नेतृत्व में बेरी क्षेत्र में तैनात थी। पुलिस टीम ने सन्देह के आधार पर एक व्यक्ति को काबू किया गया। पकड़े गए व्यक्ति की नियमानुसार मौके पर तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से 4 ग्राम क्षेत्र मिलीग्राम स्मैक/हेरोइन बरामद हुई। पकड़े गए आरोपी की पहचान परमजीत निवासी दुबलधन के तौर पर की गई।
विज्ञापन

मादक एवं नशीले पदार्थों के साथ पकड़े गए उपरोक्त तीनों आरोपियों के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए केस दर्ज किया गया।ग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें