फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: लोहे का सामान चोरी करने के मामले में कबाड़ी समेत तीन काबू

Mon, 09 Sep 2024 05:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
08jjrp02-झज्जर। पुलिस द्वारा पकडे़ गए आरोपी। स्त्रोत- पुलिस पीआरओ
विज्ञापन
झज्जर। पुलिस चौकी झाड़ली के एरिया से लोहे का सामान चोरी करने के मामले में कबाड़ी समेत तीन लोगों को काबू किया गया।
विज्ञापन

चौकी प्रभारी झाड़ली उप निरीक्षक संयम ने बताया कि साकेत निवासी खेड़ा थरू जिला झज्जर ने पुलिस में शिकायत दी थी कि उसने सुपर स्टोर के नाम से बस अड्डा बहू के पास दुकान कर रखी है। 28 अगस्त की रात को दुकान के बाहर से लोहे का बोर्ड व लोहे का सामान चोरी हो गया था। शिकायत पर थाना साल्हावास में मामला दर्ज किया गया था।
विज्ञापन

पुलिस ने दो आरोपियों को राजस्थान के एरिया से काबू किया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान आजाद व सदाम निवासी राजस्थान के तौर पर की गई। पकड़े गए दोनों आरोपियों खिलाफ कार्रवाई करते हुए अदालत में पेश किया गया। अदालत के आदेश अनुसार दोनों आरोपियों को पूछताछ के लिए दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। पुलिस रिमांड के दौरान कबाड़ी राम अवतार को काबू करके लोहे का सामान व वारदात में प्रयोग किया गया ट्रक बरामद किया गया। पुलिस रिमांड के पश्चात तीनों आरोपियों को अदालत झज्जर में पेश किया गया। अदालत के आदेश अनुसार तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें