फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर-बहादुरगढ़: बिल्डिंग मटेरियल की दुकान में फायर करने के मामले में तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। अवैध वसूली के लिए दबाव बनाने व दहशत फैलाने की नीयत से छूछकवास में स्थित एक बिल्डिंग मटेरियल की दुकान पर फायर करने के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान धीरज उर्फ भांजा निवासी गांव पेंतावास कला हाल गांव गोधड़ी जिला झज्जर, प्रदीप निवासी गांव अच्छेज तथा सचिन निवासी गांव गोधड़ी दोनों जिला झज्जर के तौर पर की गई। तीनों को अदालत झज्जर में पेश किया गया। अदालत से तीनों आरोपियों को पूछताछ के लिए 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। मामले की गहनता से जांच पड़ताल की कार्रवाई जारी है। पुलिस चौकी प्रभारी छूछकवास सहायक उपनिरीक्षक अजीत सिंह ने बताया कि रामनिवास निवासी छूछकवास ने शिकायत देते हुए बताया था कि उसकी गांव छूछकवास में बिल्डिंग मटेरियल की दुकान है। जिस पर उसने गांव छूछकवास निवासी एक व्यक्ति को देखभाल के लिए रखा हुआ है। 10 फरवरी 2023 को वह दवा लेने के लिए झज्जर आया हुआ था। उसे फोन पर सूचना मिली कि शाम को युवक एक बाइक पर सवार होकर उसकी दुकान के सामने आए थे। एक लड़का दुकान के अंदर आया और उसने फायर करते हुए फिरौती देने की बात कही। फिरौती ना देने पर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें