बादली। बस स्टैंड के पास हुए झगड़े में बादली गांव के छात्र पर गोली दागने वाले वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। तीनों को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उन्हें तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। 12 कक्षा के छात्र वंश पर उस समय फायर किया गया जब वह धान से भरी ट्राली की रखवाली कर रहा था। गनीमत रही कि गोली वंश को नहीं लगी और वह बाल बाल बच गया। पुलिस ने छात्र की शिकायत पर कुछ युवकों पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की और गांव के ही कर्ण और साहिल सहित एक अन्य युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस थाना प्रभारी रमेशचंद ने बताया कि तीनों को न्यायालय में पेश किया जहां से 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। संवाद