फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: झांसवा में सरकारी स्कूल के भवन के लिए साढ़े तीन करोड़ मंजूर

Sun, 17 Dec 2023 11:43 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
जिलें के झांसवा गांव में बना राजकीय विद्यालय बि​ल्डिंग की हुई खस्ता हालत।
विज्ञापन
झज्जर। गांव झांसवा स्थित सरकारी स्कूल के भवन का निर्माण कराने के लिए साढ़े तीन करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं। इससे दो मंजिला भवन का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी हो गई है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

झांसवा स्थित सरकारी स्कूल का भवन 2019 से पहले की कंडम घोषित हो चुका है। ऐसे में बच्चों को पढ़ने में परेशानी होती है। इस विद्यालय में मोहन बाड़ी गांव के 50 से ज्यादा बच्चे पढ़ने के लिए आते हैं। भवन जर्जर होने के कारण विद्यालय परिसर ने अलग से व्यवस्था की गई है जिसमें पहली से 12वीं कक्षा तक के बच्चों को पढ़ाया जाता है। भवन निर्माण के लिए मुख्यालय को साढ़े तीन करोड़ का एस्टीमेट भेजा गया था जिसे मंजूरी मिल गई है। टेंडर प्रक्रिया पूरी कर दी गई है। झांसवा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में अध्यापकों की कमी है। गणित, विज्ञान, कंप्यूटर साइंस के लेक्चर, ड्राइंग अध्यापक और प्राचार्य का पद खाली है।
नए भवन में लग सकती है कक्षाए
नए शैक्षिक सत्र से इसमें कक्षाएं शुरू होने की संभावना है। फिलहाल स्कूल कुछ कमरों में स्कूल चल रहा है। कई वर्षों बाद सरकार व प्रशासन ने स्कूल को नया बनाने की सुध ली है। इस समय करीब 200 विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं । गांव झांसवा के सररारी स्कूल का नया भवन मिलेगा। इसके लिए विभाग द्वारा टेंडर की प्रक्रिया शुरू की हुई है। नए भवन के लिए करीब साढ़े तीन करोड़ की राशि की लागत आएगी।
विज्ञापन

ग्रामीणों द्वारा स्कूल के भवन को बनाने के लिए लंबे समय से मांग की जा रही थी। ग्रामीणों की मांग पर बजट तो बहुत पहले जारी हो चुका था। मगर किसी कारणवश टेंडर की प्रक्रिया शुरू नहीं हो पाई थी। ऐसे में अब टेंडर जारी करने के बाद ग्रामीणों ने भी राहत की सांस ली है। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय झांसवा में करीब 200 विद्यार्थी पढ़ते हैं।

टेंडर प्रक्रिया पुरी हो चुकी हैं। इस स्कूल के लिए साढ़े तीन करोड़ का बजट को मंजूरी मिल चुकी है। है। जल्द ही नए भवन का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। -विकास शर्मा, एसडीओ शिक्षा विभाग, झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें