-फोटो 57 : रविंद्र छिल्लर बराही, जिला पार्षद एवं भाजपा जिला महामंत्री।
बहादुरगढ़।
संसद भवन में केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू को राहुल गांधी के गद्दार कहे जाने के बयान को लेकर जिला पार्षद व भाजपा जिला महामंत्री रविंद्र छिल्लर बराही ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का बयान देश और सिख समाज का अपमान है। राहुल गांधी को न भारत के इतिहास की समझ है और न ही भूगोल की। वे गैर-जिम्मेदाराना बयान देकर न सिर्फ संवैधानिक पदों की गरिमा को ठेस पहुंचा रहे हैं बल्कि समाज में विभाजन फैलाने का भी काम कर रहे हैं। राहुल गांधी शायद 1984 के सिख विरोधी दंगों में अपनी दादी इंदिरा गांधी की भूमिका को पूरी तरह भूल चुके हैं। बराही ने कहा कि देश की जनता कांग्रेस की नकारात्मक और अपमानजनक राजनीति को पहचान चुकी है और ऐसे बयान देने वालों को करारा जवाब मिलेगा।