फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: मजदूर की हत्या मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

Thu, 16 Jul 2026 09:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
-फोटो 86 : हत्याकांड के आरोपी पुलिस गिरफ्त में। स्रोत पुलिस
विज्ञापन
बहादुरगढ़। एचएसआईआईडीसी सेक्टर-17 में एक मजदूर की हत्या के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह हत्याकांड मामूली गाली-गलौच व पुरानी रंजिश के कारण हुआ। पुलिस को 13 जुलाई को दिल्ली-रोहतक रोड पर झाड़ियों में सत्यपाल का शव मिला था। मृतक सत्यपाल शाहजहांपुर निवासी मजदूर था। उसके बेटे शिवम की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज हुआ। जांच से पता चला कि 11 जुलाई की शाम अर्जुन, शिवम और अमित ने सत्यपाल के सिर पर डंडों से वार कर हत्या की। घायल सत्यपाल को सेक्टर-17 के सुनसान इलाके में फेंक दिया गया। तीनों आरोपी भी शाहजहांपुर के रहने वाले हैं। अदालत ने अर्जुन और शिवम को एक दिन के रिमांड पर भेजा, अमित को न्यायिक हिरासत में भेजा गया। पुलिस मामले में आगे की पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें