फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: फिरौती मांगने व जान से मारने की धमकी देने के मामले के तीन आरोपी काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
बादली/बहादुरगढ़। बादली थाना पुलिस ने फिरौती मांगने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इनमें से एक आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर लाया गया। तीनों को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उन्हें एक दिन के रिमांड पर पुलिस को सौंपा गया है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

थाना प्रबंधक बादली निरीक्षक बाबूलाल ने बताया कि अशोक निवासी बादली ने शिकायत दी थी कि वह अपने साथियों के साथ मिलकर इंडोस्पेस कंपनी गांव पाहसौर में ट्रांसपोर्ट का काम करता है। उनके सारे काम को चेतन निवासी बादली संभालता है। मोंटी निवासी खेड़ी जट व जयवीर निवासी भागी ने आकर चेतन व मजदूरों को धमकाते हुए कहा कि वे वीरपाल गैंग के सदस्य हैं। या तो हर महीने पैसे दो या इसमें हिस्सा कर लो। शिकायत पर बादली में मामला दर्ज किया गया। थाना में तैनात सहायक उपनिरीक्षक सुनील कुमार की पुलिस टीम ने दो आरोपियों जयवीर निवासी भागी, जिला चरखी व अनिल निवासी गांव रोहद, जिला झज्जर को बादली क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। मामले के वांछित एक आरोपी सुंदर निवासी रोहद, झज्जर को प्रोडक्शन वारंट पर लाकर गिरफ्तार किया गया। तीनों ने प्राथमिक पूछताछ में फिरौती मांगने व जान से मारने की धमकी देने के मामले का खुलासा किया।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें