नयागांव के पास जगन्नाथ मंदिर के उप प्रधान को एक व्यक्ति ने जान से मारने की धमकी दी है। शिकायत के आधार पर थाना सदर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। शिकायकर्ता रमेशचंद्र दास ने बताया कि 14 अक्तूबर को वह मंदिर में पूजा पाठ करने के लिए गया तो एक शख्स यहां रहने वाले पुजारी व एक अन्य व्यक्ति के साथ गाली गलौज कर रहा था। जब उसने ऐसा करने से रोका तो गाली गलौज करने वाले व्यक्ति ने उसे धमकी दी कि तुझे पहले भी कई बार सबक सिखा रखा है। उसने उसे गोली मारने की धमकी भी दी।