बहादुरगढ़। गांव माजरी के निवासी दंपती के खातों से हजारों रुपये निकाल लिए गए। शिकायत के आधार पर बादली थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में माजरी के निवासी शशि ने कहा कि उसका स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) में खाता है। गत 9 मार्च को उसके मोबाइल पर मैसेज आया। मैसेज खाते से दस हजार रुपये निकलने का था। अगले दिन 10 मार्च को उसकी पत्नी के खाते से भी दस हजार रुपये निकल गए। उन दोनों ने न तो रुपये निकलवाए, न ही किसी को फोन पर बैंक संबंधित जानकारी दी और न ही किसी को अपने एटीएम कार्ड दिए, फिर भी रुपये निकल गए। उधर, बादली पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। मामले में जांच की जा रही है। संवाद