-फोटो 60 : भंडारे में प्रसाद वितरित करते हुए राजीव छिल्लर, पारिवारिक सदस्य व अन्य। स्रोत आयोजक
बहादुरगढ़। टिकरी बॉर्डर पर मंगलवार को सुबह से लेकर दोपहर बाद तक चले भंडारे में हजारों राहगीरों ने प्रसाद ग्रहण किया। इससे पहले यहां बने मंदिर में पूरे विधि-विधान के साथ पूजा अर्चना व हवन किया गया। भंडारा राजीव छिल्लर, सुनीता छिल्लर, अमृता ने मिलकर किया। इस मौके पर संदीप, ललित शर्मा, बलजीत दराल, मनोज दराल, मोनू, पंडित, हरीश बर्फीवाला समेत कई अन्य मौजूद रहे। आयोजकों ने कहा कि हमें इस तरह के आयोजन समय-समय पर करते रहने चाहिए। ऐसे कार्यक्रमों से जहां आपसी सौहार्द व भाईचारे की भावना को भी बल मिलता है।