फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: अलग-अलग स्थानों पर चोरों ने तोड़े ताले, नकदी और सामान समेटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर चोरों ने ताला तोड़कर लाखों के माल पर हाथ साफ कर दिया। एक घटना आसोदा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आसंडा गांव में स्थित सरकारी स्कूल में हुई तो दूसरी लाइनपार थाना क्षेत्र के अंतर्गत विवेकानंद नगर में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया।
विज्ञापन

दोनों ही घटनाओं में अलग-अलग थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में लाइनपार थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली विवेकानंद नगर कॉलोनी निवासी अमरीश दीक्षित ने बताया है कि वह मूल रूप से सिंढपुरा, जिला कासगंज उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। विवेकानंद नगर में वह किराये के मकान में रहता है और ठेकेदारी का काम करता है। 31 मार्च को सुबह के समय पत्नी राखी अपने काम पर गई थी। बेटा स्कूल गया था। दोपहर को जब बेटा हर्ष घर पहुंचा तो घर का ताला टूटा हुआ था। जब सामान को चेक किया गया तो एक मंगलसूत्र, कान के कुंडल और कई अन्य सामान चोरी हुए मिले।
दूसरी ओर आसंडा के सरकारी स्कूल में चोर कंप्यूटर लैब के कमरे का ताला तोड़कर सामान चोरी कर ले गए। पुलिस को दी शिकायत में नारायण सिंह पुत्र बसतीराम निवासी आजादगढ़, रोहतक ने बताया कि वह स्कूल में डीडीओ के पद पर कार्यरत हैं। उन्हें स्कूल में पार्ट-टाइम काम करने वाले कर्मचारी से चोरी की सूचना मिली। जांच में कंप्यूटर एलईडी 22, हेड फोन व लैब से संबंधित अन्य सामान चोरी मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें