17jjrp03- राजकीय स्नातकोत्तर नेहरू महाविद्यालय में प्रशिक्षण लेती छात्राएं। स्रोत-कॉलेज
झज्जर। राजकीय स्नातकोत्तर नेहरू महाविद्यालय में महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित जूट उत्पादों की सिलाई से संबंधित कार्यशाला का शनिवार को समापन हुआ। दूसरे दिन सार्थक स्वयं सहायता ग्रुप की प्रधान गोमती कौशिक ने छात्राओं को फाइल कवर, लंच बॉक्स, बटुआ, बैग, पेंसिल बॉक्स जैसे उत्पाद बनाने के हुनर सिखाए। वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. सुरेंद्र कुमार पूनिया ने कहा कि महिलाओं के कौशल विकास एवं आर्थिक सशक्तिकरण में इस प्रकार की कार्यशालाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहता है। महिला प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ. प्रियंका ने बताया कि यह कार्यशाला छात्राओं के कौशल विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण रही।