12jjrp01- स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस्ड स्टडीज इन टीचर एजुकेशन में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्व
झज्जर। स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस्ड स्टडीज इन टीचर एजुकेशन में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में स्वदेशी जागरूकता पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सविता यादव ने स्वदेशी आंदोलन के ऐतिहासिक महत्व की जानकारी दी। प्राचार्य डॉ. संतोष ने सभा को संबोधित करते हुए छात्रों को राष्ट्र प्रथम का दृष्टिकोण अपनाने के लिए प्रेरित किया। सभी संकाय सदस्यों और छात्रों ने स्वदेशी वस्तुओं को प्राथमिकता देने, स्थानीय विरासत को बढ़ावा देने और देश की आत्मनिर्भरता में सक्रिय रूप से योगदान देने की औपचारिक शपथ ली। मौके पर नवबहार यादव, सतपाल, मुकेश रानी व दीपक सैनी मौजूद रहे।