04jjrp03- इनेलो कार्यालय में पहुंचे प्रदेश महासचिव विजय पचगावा व अन्य कार्यकर्ता। स्रोत-पार्टी
झज्जर। इंडियन नेशनल लोकदल के जिला कार्यालय में हरियाणा प्रदेश महासचिव विजय पचगावा का आगमन हुआ। उन्होंने तीन तारीख को आयोजित किसान जन आक्रोश कार्यक्रम की ऐतिहासिक सफलता पर जिले के सभी कार्यकर्ताओं का आभार जताया और जिलाध्यक्ष सतपाल पहलवान को बधाई दी। उन्होंने कार्यकर्ताओं को भविष्य में और अधिक प्रभावी तरीके से संगठन को मजबूत बनाने के लिए दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में झज्जर जिले से बड़ी ज्वाइंनिंग होने जा रही है जिससे जिले में पार्टी की स्थिति और अधिक मजबूत होगी। इस मौके पर कार्यालय सचिव पवन धनखड़, महेंद्र सैन, शहरी अध्यक्ष हरमेश सैनी, प्रेस प्रवक्ता योगेश सैनी, चीनू गुर्जर मौजूद रहे।