08jjrp32- झज्जर। अनाज मंडी से फसल उठाते कर्मचारी। संवाद
झज्जर। जिले की मंडियों में धान और बाजरे की आवक जारी है। मंगलवार को मतगणना के चलते मंडियों में खरीद का काम नहीं हो सका। जिले की मंडियों में अब तक 147420 क्विंटल बाजरे की आवक हुई है और 94500 क्विंटल बाजरे की खरीद की गई है।
वहीं जिले में अब तक 1100 क्विंटल धान की आवक हुई है, लेकिन झज्जर मंडी में बाजरे और धान की मतगणना के कारण खरीद नही की गई। प्रदेश की मंडियों में धान और बाजरे की खरीद की जा रही है। मंगलवार को 27 हजार क्विंटल बाजरे की आवक हुई। अब तक जिले में लगभग डेढ़ लाख क्विंटल बाजरा आ चुका है।
वहीं झज्जर मंडी में विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के कारण धान और बाजरे की खरीद नहीं की गई। बुधवार को मंडियों में खरीद की जाएगी। अभी तक लगभग 20 हजार क्विंटल बाजरे की उठान किया जा चुका है। मंगलवार को झज्जर मंडी में 5500 क्विंटल बाजरे की आवक हुई है। अभी तक मंडी में 45000 क्विंटल बाजरा आया है। मंगलवार तक 34 हजार क्विंटल बाजरे की खरीद की गई है। इसमें से करीब बीस हजार क्विंटल बाजरे का उठान हुआ है। वहीं करीब 50 क्विंटल बाजरे की आवक हुई है, लेकिन मंगलवार को धान और बाजरे की खरीद नहीं की गई। केवल गेट पास बनाए जा रहे थे ताकि जो किसान फसल को मंडी में लेकर आ रहे हैं उन्हें किसी प्रकार की कोई परेशानी ना हो।
वर्जन
मंगलवार को मंडी में 5500 क्विंटल बाजरे की आवक हुई है। अब तक झज्जर मंडी में 45000 क्विंटल बाजरा पहुंच चुका है। इसमें से 34 हजार क्विंटल बाजरे की खरीद की जा चुकी है। मंगलवार को मतगणना के कारण धान, बाजरे की खरीद नहीं की गई। बुधवार को मंडी में फसल की खरीद की जाएगी।-दीपक, सचिव, मार्केट कमेटी, झज्जर