फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: बच्ची की सांसों पर लगा ब्रेक, तब बना ब्रेकर

Thu, 07 Dec 2023 01:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। झज्जर से बहादुरगढ़ के बीच पड़ने वाला कबलाना गांव के बस अड्डे पर ब्रेकर की मांग लंबे समय से की जा रही थी। मुख्य मार्ग होने की वजह से छोटे से लेकर बडे़ वाहन यहां से गुजरते हैं। कबलाना गांव के बस अड्डे पर ब्रेकर न होने की वजह से वाहन तेजी से निकलते हैं। कई बार पहले भी हादसे हो चुके हैं, लेकिन आज तक प्रशासन नहीं जागा था। बुधवार सुबह 9 साल की हिना की मौत के बाद प्रशासन जागा और पीडब्ल्यूडी बीएंडआर ने बच्ची हिना की सांसों पर ब्रेक लगने के कुछ ही घंटों के भीतर यहां ब्रेकर भी बनवा दिया। जाम की सूचना पाकर जब अधिकारी मौके पर पहुंचे तो सबसे पहले ग्रामीणों ने बस अड्डे पर ब्रेकर बनवाने की मांग रखी ताकि भविष्य में किसी और के परिवार का सदस्य हादसे का शिकार न हो। प्रशासन ने भी देर नहीं करते हुए पीडब्ल्न्यूडी बीएंडआर के अधिकारियों को फोन पर बुलाया। कुछ देर बाद पीडब्ल्यूडी बीएंडआर के जेई सामान और मशीन सहित मौके पर पहुंच गए और ब्रेकर बनाने का काम शुरू करवा दिया। लगभग एक से डेढ़ घंटे के अंदर ब्रेकर भी बनकर तैयार हो गया। यदि पहले प्रशासन जाग जाता तो यह हादसा भी नहीं होता।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें