फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: सीएचसी में नहीं है नेत्र रोग विशेषज्ञ, मरीज परेशान

Fri, 17 May 2024 05:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बादली। एक ओर स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर होने का दावा किया जा रहा है, लेकिन बादली की सीएचसी में हकीकत इससे बिल्कुल अलग है। सीएचसी में नेत्र रोग विशेषज्ञ नहीं है। इस कारण अस्पताल में आंखों संबंधी बीमारी की परेशानी लेकर पहुंच रहे मरीजों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सीएचसी में वैसे तो शुरू से डॉक्टरों की कमी है। वर्तमान में कई डॉक्टरों के पद खाली हैं, लेकिन पिछले करीब दो साल से नेत्र रोग विशेषज्ञ और सहायक नहीं हैं। नेत्र रोग सहायक सुनील दत्त की सेवानिवृति के बाद यहां किसी दूसरे स्थाई नेत्र चिकित्सक की पदस्थी नहीं की गई है।
विज्ञापन



रोजाना आ रहे 15 से 20 मरीज
अस्पताल में हर रोज 15 से 20 मरीज आंखों के इलाज की उम्मीद लेकर पहुंचते हैं। मगर उन्हें आंखों का डॉक्टर न होने के कारण इलाज नहीं मिल पाता। ऐसे में मरीज को बिना इलाज लौटना पड़ता है और फिर इलाज के लिए झज्जर या बहादुरगढ़ की दौड़ लगानी पड़ती है। जहां मरीजों को इलाज के लिए समय के साथ-साथ काफी मोटी रकम भी खर्च करनी पड़ती है।


नेत्र रोग सहायक सेवानिवृत होने के बाद अस्पताल में अभी कोई नेत्र रोग विशेषज्ञ नहीं है। अस्पताल में नेत्र चिकित्सक पदस्थ करने की मांग को लेकर कई बार शासन को पत्र लिखा जा चुका है। इस संबंध में फिर से पत्र लिखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डाॅक्टर संदीप, एसएमओ, बादली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें