बीडीपीओ कार्यालय में पंचायतों को जागरूक करते संस्था के सदस्य।
बादली। ब्रेकथू्र संस्था की ओर से विभिन्न विभाग और पंचायतों के साथ मिलकर खंड विकास एवं पंचायत कार्यालय में किशोर-किशोरी मेले का आयोजन किया गया। मेले का उद्देश्य युवाओं को भविष्य के लिए जागरूक करना और सामाजिक कुरीतियों से दूर रहने के साथ शिक्षा पर विशेष ध्यान देना रहा।
कार्यक्रम कोर्डिनेटर मनोज ने पंचायतों को बताया कि छात्रों को विशेष सपना लेकर तैयारी करनी चाहिए। भविष्य में एक लक्ष्य होना चाहिए और छात्रों का चाहिए कि लक्ष्य को पूरा करने के लिए सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़े। पेलपा से पंच अनिता ने कहा कि बच्चों बचपन से ही बराबर देखभाल करनी चाहिए। लड़का और लड़की में बिना किसी भेदभाव के लिए आगे बढ़ने के लिए साधन उपलब्ध करवाना अभिभावकों का दायित्व है। बाढ़सा के सरपंच ज्ञानचंद ने कहा कि आमतौर पर बच्चों को कोई भी जिम्मेदारी नहीं दी जाती है जबकि उन्हें विशेष कार्यक्रमों में जिम्मेदारी देकर उनको जिम्मेदारी का एहसास भी करवाया जा सकता है। बुपनियां की सरपंच शिखा ने कहा कि ब्रेकथ्रू संस्था द्वारा किए ग्ए किशोर-किशोरी मेले से मुझे यह समझ आया कि बच्चों को समय देकर, उनसे नजदीकियां बढ़ाकर हम उनको उनके सपने को पूरा करने मे मदद कर सकते है। कार्यक्रम में मुकेश कुमार, महेंद्र, मंजू, मनोज, धर्मेंद्र, धर्मबीर, अनुराग, ओमप्रकाश, प्रशांत और सोमबीर सहित कई पंचायते मौजूद रही।