16jjrp10- कार्यक्रम में मुख्यातिथि को सम्मानित करते आयोजक। स्रोत-आयोजक
झज्जर। राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर हरियाणा पत्रकार संघ की तरफ से आयोजित किया गया। सूचना व जनसंपर्क विभाग से सुपरिटेंडेंट धर्मबीर गुलिया ने कहा कि पत्रकार चौथा स्तंभ है। पत्रकारों को हमेशा सकारात्मक बातों पर ही ध्यान देकर खबरें बनानी चाहिए, जिस समाज का भला हो सके। रामप्रकाश वर्मा ने कहा कि आज के समय में पत्रकारिता में दिन-रात का अंतर आ गया है। पत्रकार को हर समय चौकन्ना रहकर सटीक जानकारी ही देनी चाहिए। इस दौरान नेहरू कॉलेज से मास कम्युनिकेशन की छात्रा नीलम, अन्नू, ज्योति, जिला अध्यक्ष चैनसुख गुरहिया, सूर्यप्रकाश, सुरेश चौधरी, ऋषि सैनी, हर्षाक शर्मा, विक्की आदि मौजूद रहे।