17jjrp19- झज्जर। अनाज मंडी में फसल को साफ करते मजदूर। संवाद
झज्जर। जिले की मंडियों में बाजरे और धान की खरीद जारी है। अभी तक मंडियों में 289170 क्विंटल बाजरे की आवक हुई है। 248060 हजार क्विंटल बाजरे की खरीद की गई है। वहीं अब तक 480 क्विंटल पीआर धान मंडियों में पहुंच चुकी है, लेकिन अभी तक खरीद नहीं की गई है।
झज्जर मंडी में लगभग चार हजार क्विंटल धान की आवक हुई है। वीरवार को 700 क्विंटल धान की आवक हुई और 350 क्विंटल धान की खरीद की गई। वीरवार को मशीन से निकाली धान की खरीद 2600 रुपये प्रति क्विंटल और हाथ से निकाला गया धान 3185 रुपये प्रति क्विंटल खरीदा गया।
वीरवार को पिछले दिनों के मुकाबले धान की खरीद कम दाम में हुई, जहां पहले हाथ से निकाला धान 3250 रुपये प्रति क्विंटल और मशीन से निकाला धान 2700 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से बिक रहा था। वहीं वीरवार को हाथ से निकाले धान में 75 रुपये प्रति क्विंटल की गिरावट देखने को मिली वहीं मशीन से निकाले धान में 100 रुपये प्रति क्विंटल तक गिरावट देखने को मिली।
वीरवार को झज्जर मंडी में अब तक 107680 क्विंटल बाजरे की आवक हुई है और 98648 क्विंटल बाजरे की खरीद की जा चूकी है। 76300 क्विंटल बाजरे का उठान किया गया है।
वर्जन
अब तक मंडी में 107680 क्विंटल बाजरे की आवक हुई है। वीरवार को मंडी में लगभग चार क्विंटल बाजरे की आवक हुई है। 98648 क्विंटल बाजरे की खरीद की जा चूकी है और 76300 क्विंटल बाजरे का उठान किया गया है।
दीपक, सचिव, मार्केट कमेटी, झज्जर