फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: दिन दहाड़े सीआईएसएफ जवान के घर लाखों की चोरी

Sat, 23 Sep 2023 01:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। झज्जर रोड़ स्थित शहर की पॉश देव नगर कॉलोनी में शुक्रवार को दिन दहाड़े एक सीआईएसएफ के जवान के घर का ताला तोड़कर लाखों के जेवरात और डेढ़ लाख की नकदी पर चोरी कर ली। घटना के समय परिजन बच्चे को डॉक्टर के यहां लेकर गए थे।पास में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में दो युवक बाइक पर जाते नजर आए हैं। परिजनों को शक है कि उन्हीं ने चोरी की है। थाना शहर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने चोरों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस चोरी का पता लगाने के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन

देव नगर कॉलोनी निवासी सुनीता ने बताया कि शुक्रवार की दोपहर करीब एक बजे वह अपने बेटे के साथ अपनी बहन की बिटियां मोनी को बुखार की दवाई दिलाने के लिए डॉक्टर के पास गई थी। करीब डेढ़ घंटे बाद ढाई बजे जब वे अपने घर के बाहर पहुंचे तो मेन गेट का ताला टूटा हुआ था। उन्हें घर में चोरी का आभास हुआ। अंदर गए तो घर की लाइट भी जलती मिली। कमरे में रखी अलमारी खुली हुई थी और सारा सामान बिखरा था। उन्होंने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। जब उन्होंने अपने सामान को चेक किया तो अलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवरात मंगल सूत्र, एक चैन, झुमकी, तीन अंगूठी, पांच जोड़ी पाजेब के अलावा डेढ़ लाख की नकदी गायब मिली। परिजनों ने बताया कि पास में लगे एक सीसीटीवी में बाइक पर जाते दो युवक नजर आए हैं। उन्हीं पर चोरी करने का शक है। महिला सुनीता ने बताया कि उनके पति रविंद्र कुमार सीआईएसएफ में तैनात हैं। फिलहाल ड्यूटी पर हैं।
तौलिये में लपेटकर ले जाने की आशंका
महिला सुनीता के अनुसार, चोरों ने इत्मिनान से घर को खंगाला है। घर में रखा परना (कपड़ा) और तौलिया नहीं है। ऐसे में आंशका है कि चोर घर से परना ओढ़कर गए हैं। चोरी का सामान घर के ही तौलिये में लपेटकर ले गए हैं। पुलिस मौके पर पहुंची और घर के आसपास लगे सीसीटीवी को खंगालने में जुट गई। फिलहाल एक मोटरसाइकिल पर दो लोगों को जाते हुए देखा गया है। उन्हीं पर चोरी का शक जताया गया है।
विज्ञापन

वर्जन...
देव नगर कॉलोनी में शुक्रवार की दोपहर एक चोरी की वारदात हुई है। पुलिस मौके पर पहुंची। जांच पड़ताल की। वहां पर लगे सीसीटीवी को खंगाला जा रहा है। जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


-अशोक कुमार, एसएचओ, थाना शहर बहादुरगढ़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें