फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान का ताला तोड़कर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव गोच्छी में दिनदहाड़े चोरों ने मकान का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरी की वारदात के समय परिवार खेत में धान निकालने के लिए गया था। जब वह शाम को वापस घर पहुंचे तो मकान का ताला टूटा हुआ मिला और संदूक में रखी नगदी व जेवरात गायब मिले। जिसकी शिकायत 112 नंबर पर की। शिकायत मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मौके का मुआयना कर जांच शुरू कर दी। पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गांव गोच्छी निवासी रामरूप ने बताया कि मकान को ताला लगाकर परिवार के साथ खेत में धान बरसाने के गया हुआ था। जब शाम को वापस आया तो ताला टूटा मिला। कमरे में रखी संदूक में सामान चेक किया तो 15 हजार रुपये व दो सोने की अंगूठी गायब मिली। चोरी होने की शिकायत बेरी थाने में दर्ज करवाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें