बहादुरगढ़। गांव बुपनिया में स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल व प्राथमिक स्कूल में चोरी व तोड़फोड़ की गई। प्रिंसिपल नरेंद्र कुमार ने कहा है कि सुबह जब स्कूल में आए तो वारदात का पता चला। शिकायत पर बादली थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रिंसिपल ने कहा कि चार बैट्री, एक प्रिंटर, सात सीपीयू का सामान, डोंगल, दो पंखे व रिकॉर्ड छिन्न भिन्न था। प्राथमिक विद्यालय की भी दो बैट्री, डिजिटल बोर्ड की पेन ड्राइव, मोनिटर, मिड डे मील का 15 लीटर तेल नहीं मिला। पिछले साल जनवरी में भी इस स्कूल में चोरी हुई थी। सरकारी स्कूलों में रात्रि सुरक्षा के बंदोबस्त नहीं हैं। बहादुरगढ़, बादली इलाके के कई सरकारी स्कूलों में वारदात हो चुकी है।