25jjrp17- अंतरराज्यीय स्तरीय युवा आदान प्रदान कार्यक्रम में भाग लेने वाले युवा। स्रोत- युवा
साल्हावास। मेरा युवा भारत में झज्जर जिले से चयनित 7 युवाओं ने अंतरराज्यीय स्तरीय युवा आदान प्रदान कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान स्वयंसेवकों ने गोवा की ऐतिहासिक धरोहरों, समुद्र तटों, लोकनृत्य, पारंपरिक संगीत, खान-पान और पर्यावरणीय जीवनशैली को नजदीक से देखा और समझा। युवाओं ने स्थानीय नागरिकों व अन्य राज्यों से के आए प्रतिभागियों के साथ अनुभव साझा किए। स्वयंसेवकों ने बताया कि गोवा की संस्कृति से मिली सीख को अपने क्षेत्र में सामाजिक जागरूकता, स्वच्छता अभियान और युवा सहभागिता में उपयोग करेंगे। हेमंत, दीपक, रोशन, वरुण, संदीप, जतिन, अनिल कुमार ने झज्जर का प्रतिनिधित्व किया। संवाद