बहादुरगढ़। तीन दिन पहले शादी के कार्ड बांटने की बात कहकर निकले युवक का अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है। परिजनों ने इस संबंध में थाना शहर बहादुरगढ़ में युवक की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने इसकी सूचना आसपास के थाना व चौकियों में भेज दी है।
पुलिस को धर्मबीर निवासी लोवा खुर्द ने बताया है कि मेरा लड़का विकास 27 फरवरी को घर से यह कहकर आया था कि मैं शादी के कार्ड देने जा रहा हूं जो फिर मेरा लड़का बहादुरगढ़ हमारी दुकान पर देव नगर गली नम्बर 1 के कोने पर आ गया और करीब 12 बजे साथ वाली दुकान के मालिक बबलू से यह कहकर गया कि शाम तक मैं वापस आ जाऊंगा। जोकि मेरा लड़का विकास आज तक वापस नहीं लौटा है। उन्होंने संभावित जगहों पर उसे खूब तलाश किया, लेकिन अब तक उसका कोई पता नहीं चला है। पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट कर ली है। संवाद