बादली। दुल्हेड़ा में 44 वर्षीय राजेश ने रविवार दोपहर अपने प्लाॅट में रस्सी के फंदे से लटकर जान दे दी। परिजनों ने बताया कि मृतक की पत्नी प्लॉट में पशुओं को चारा डालने गई तो वह रस्सी पर लटके मिले। एफएसएल टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं। जांच अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। संवाद