22jjrp09- राजकीय माध्यमिक विद्यालय मुंदसा के खिलाड़ियों को सम्मानित करते स्टाफ सदस्य। स्रोत-स्
- फोटो : अमर उजाला
साल्हावास। राजकीय माध्यमिक विद्यालय मुंदसा में खंड व जिलास्तर पर विजेता खिलाड़ियों को नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। खंड मातनहेल के शारीरिक शिक्षक संघ के प्रधान जयप्रकाश जाखड़ ने बताया कि ब्लॉक व जिला स्तर पर पदक प्राप्त करने वालीं प्रीति व मांशु को डीपीई विनोद कुमार व समस्त स्टाफ सदस्यों ने नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। डीपीई विनोद कुमार जरूरतमंद बच्चों को कॉपी-किताब, स्कूल ड्रेस, जर्सी, जूते व जरूरी सामान बांट रहे हैं ताकि बच्चों की पढ़ाई में किसी भी प्रकार की बाधा न पहुंचे।