फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: खत्म होगा इंतजार...कल से झमाझम बारिश के आसार

Wed, 26 Jun 2024 06:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। लोगों को मानसून आने और झमाझम बारिश का इंतजार है। मौसम विभाग के अनुसार 27 जून से तेज बारिश होगी। कई दिन तक बारिश का दौर चलेगा।
विज्ञापन

सोमवार की रात क्षेत्र में हुई हल्की बूंदाबांदी के बाद मंगलवार की सुबह लोगों को उम्मीद थी कि बादल बरसेंगे, लेकिन एक बूंद भी नहीं गिरी। सुबह के समय आसमान काले बादलों से ढका रहा। दोपहर होते-होते सूर्य देव आसमान में चमके, लेकिन धूप तीखी नहीं रही। सोमवार की रात हुई बूंदाबांदी के बाद गर्मी से लोगों को मामूली राहत जरूर मिली है, लेकिन उमस भरी गर्मी के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। मंगलवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम 30 डिग्री पर रहा।
विज्ञापन

प्रदूषण लगातार हो रहा कम
पिछले कई दिनों से बहादुरगढ़ मेें प्रदूषण का स्तर लगातार कम हो रहा है। एक्यूआई हरे रंग के नजदीक आ गया है। मंगलवार को एक्यूआई शाम 5 बजे 105 येलो जोन में दर्ज किया गया। यह कई दिनों से 120 से पार चल रहा था। प्रदूषण का स्तर कम होने के बाद क्षेत्रवासियों को काफी राहत मिली है। मौसम विभाग के अधिकारियों का कहना है कि आने वाले दिनों में बारिश होगी। इसके बाद प्रदूषण पूरी तरह साफ होते हुए हरे रंग में पहुंचेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें