फोटो-63 : बहादुरगढ़ के राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद विद्यार्थी, श
बहादुरगढ़। राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल की राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर के दूसरे दिन प्रेरणादायी कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ताओं में जगबीर कौशिक, सुरेश कौशिक और नरेंद्र शर्मा ने स्वयंसेवकों को जीवन मूल्यों व सामाजिक दायित्वों पर व्याख्यान दिए। कार्यक्रम में कवि कृष्ण गोपाल विद्यार्थी ने अपने जीवन अनुभव साझा कर स्वयंसेवकों से अच्छे नागरिक बनने की अपील की। उन्होंने भगत सिंह के आंसू शीर्षक कविता प्रस्तुत की जिसने सभी को भावविभोर कर दिया। इस मौके पर अमरदीप, लिपिक सुधीर कुमार, रोहित, तृप्ति, पारुल सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे। संवाद