फोटो 71: एनएसएस शिविर के दौरान झज्जर गुरुकुल का अवलोकन करते राजकीय महाविद्यालय के स्वयंसेवक। स्
बादली।
चौधरी धीरपाल राजकीय महाविद्यालय में एनएसएस शिविर के छठे दिन की शुरुआत खेलकूद व व्यायाम गतिविधियों के साथ हुई। स्वयंसेवक एकत्रित होकर गुरुकुल झज्जर के लिए रवाना हुए और संग्रहालय का अवलोकन किया। जहां प्राचीन मुगल शासकों के द्वारा चलाई गई मुद्राएं, विभिन्न भाषाओं में लिखे शब्द, प्राचीन मूर्तियां, भारत व पाकिस्तान 1965 के युद्ध में प्रयुक्त पैटर्न टैंक, प्राचीन सिक्के, आचार्य बलदेव महाराज के कपड़े व विभिन्न देशों की टिकट देखकर खुशी जताई। 6 किलोमीटर पैदल चलकर भिंडावास झील का अवलोकन भी किया।