10jjrp06- नौगांव में हवन करते ग्रामीण। स्रोत-ग्रामीण
साल्हावास। नौगांव गांव में पशुओं की मौत के मामले में मंगलवार को ग्रामीणों ने बाबा ध्यानदास मंदिर में हवन यज्ञ करवाते हुए सर्व मंगल की कामना की है। पार्षद प्रतिनिधि अनिल पहलवान, जयप्रकाश सहरावत ने बताया कि हवन यज्ञ के दौरान हर घर से दूध और घी मंगवाया गया। ग्रामीणों का विश्वास है कि हवन यज्ञ व पूजा अर्चना से अब किसी भी प्रकार का पशुधन नुकसान नहीं होगा और गांव एक बार फिर से उन्नति के पथ पर अग्रसर होगा। नौगांव में पिछले कई दिनों से थैलेरियोसिस बीमारी की वजह से पशुधन का नुकसान हो रहा था।