बादली। छात्रों को लेकर जा रही जहांगीरपुर गांव पास एक ईको गाड़ी का टायर फट गया और गाड़ी डिवाइडर से जा टकराई। इसमें चालक को चोटें आई है। वहीं छात्र बाल-बाल बच गए। किसी को कोई चोट नहीं आई है। झज्जर के एक निजी स्कूल के छात्र एक ईको गाड़ी में सवार होकर बादली की तरफ आ रहे थे। स्कूल का कोई नाम और नंबर नहीं लगा हुआ था। घायल चालक धूपसिंह को राहगीरों की मदद से झज्जर के नागरिक अस्पताल ले जाया गया। संवाद