बहादुरगढ़। भाजपा नेता व जिला झज्जर नंबरदार एसोसिएशन चेयरमैन शतीश नंबरदार ने केंद्रीय बजट की सराहना की है। उन्होंने बजट को विकसित भारत के लक्ष्य की दिशा में दूरदर्शी, संतुलित और समावेशी बजट करार दिया। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आत्मनिर्भरता और समग्र विकास की ओर से तेजी से आगे बढ़ रहा है और यह बजट उसी संकल्प को मजबूती देता है।