झज्जर। शहर के पुराने बस स्टैंड के पास सुबह करीब पांच बजे एक युवक ने चोरी करने के इरादे से न्यू दुर्गा सीड्स की दुकान का ताला चटका दिया। इसी दौरान वहां से गुजर रहे युवक ने उसे देख लिया। युवक ने जब उससे पूछा तो उसने बताया कि यह मेरी दुकान है। यह कहकर वह युवक वहां से भाग गया। इसके बाद दुकान के सामने से गुजरने वाला युवक जब गुरुग्राम जाने वाली बस में सवार हुआ तो उसने देखा कि ताला तोड़ने वाला युवक भी बस में ही सवार था। वह नशे की हालत में था। जानकारी लेने पर उसने अपना नाम सचिंत निवासी तलाव बताया। उसका मोबाइल भी ले लिया गया जोकि शहर के थाने में व्यापारियों की ओर से जमा करवा दिया गया है। चोरी की घटनाओं को रोका जा सके इसके लिए व्यापार मंडल की ओर से सुबह पांच बजे तक चौकीदारों की व्यवस्था करवा दी गई है। शहर थाना प्रभारी जय भगवान ने कहा कि मामला दर्ज कर जांच कर रही है। शहर में गश्त भी बढ़ाई गई है। संवाद