26jjrp22- संविधान दिवस के उपलक्ष्य में राजकीय मॉडल संस्कृति विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम के वि
झज्जर। संविधान दिवस के उपलक्ष्य में राजकीय मॉडल संस्कृति विद्यालय झज्जर में प्राचार्य जोगेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में प्रार्थना सभा में संविधान की प्रस्तावना का वाचन विद्यार्थियों के साथ किया गया। प्राचार्य जोगेंद्र सिंह और प्राध्यापक वरुण कुमार ने संविधान के संबंध में विस्तृत जानकारी बच्चों के साथ साझा की। दूसरे सत्र में विद्यालय के स्वामी विवेकानंद सभागार में विद्यार्थियों के बीच प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें प्राची, सीतु और रोशनी की टीम प्रथम रही। दक्ष, शिवाक्षी और अनिष्का कि टीम ने दूसरा व तीसरा स्थान अनुज, मनीष और आकाश ने प्राप्त किया। सांत्वना पुरस्कार कर्ण, लक्ष्य और कार्तिक ने प्राप्त किया।