फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: सामूहिक नृत्य में जानवी, प्रियंका व प्रीति की टीम रही प्रथम

Thu, 24 Oct 2024 03:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
23jjrp03- साल्हावास। राजकीय महाविद्यालय बहु में आयोजित प्रतिभा खोज प्रतियोगिता के विजेता स्टॉफ 
विज्ञापन
साल्हावास। राजकीय महाविद्यालय बहु में बुधवार को प्रतिभा खोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत कविता पाठ, रंगोली, बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट, कोलाज, पोस्टर मेकिंग, हरियाणवी एकल व समूह नृत्य, गीत, गजल, भजन आदि पर छात्राओं ने शानदार प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

मेहंदी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर खुशबू, द्वितीय स्थान पर मीना, तृतीय स्थान पर संयुक्त रूप से प्रीति व वंदना रहे। रंगोली में बीकॉम प्रथम वर्ष से आचुकी, मीनाक्षी व प्रीति रहे। एकल नृत्य में प्रथम स्थान पर सरिता, द्वितीय स्थान पर मनीषा व तृतीय स्थान पर संयुक्त रूप से पलक व करीना रहे। मंच संचालन सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी डॉ. सुखबीर सिंह ने किया। उन्होंने छात्राओं को इस प्रकार के कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. जितेंद्र कुमार ने बताया कि समय समय पर करवाए जाने चाहिए, जिससे छात्राओं में छुपी हुई प्रतिभा को निखारा जा सके। इस अवसर पर डॉ. मोहन कुमार, डॉ. रीना, कुलबीर सिंह, डॉ. पंकज, आदित्य गोयल, नरेंद्र कुमार, सुनील कुमार, डॉ. रविंद्र सिंह, डॉ. सुचित्रा, मोनिका, संगीता रानी, लता देवी, सुनील शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें