फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: व्यवस्था लाचार...एक्सरे कराने के लिए दो घ्ंटे इंतजार

Tue, 20 Jun 2023 01:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। सरकारी अस्पतालों में बेहतर उपचार के दावे किए जा रहे हैं लेकिन हकीकत ये है कि लचर व्यवस्थाओं के चलते मरीजों को उपचार के लिए मरीजों को घंटों इंतजार करना पड़ता है। सोमवार को सामान्य अस्पताल के एक्सरे विभाग में यही हाल था। कक्ष के बाहर मरीजों को एक्सरे के लिए घंटों इंतजार करना पड़ रहा था। कोई स्ट्रेचर पर लेटा था तो कोई जमीन पर बैठा था। मरीज दर्द से बेहाल थे। दरअसल स्टाफ के बाहर होने की वजह से केवल एक्सरे तकनीशियन अकेला ही मरीजों से जूझ रहा था। हालांकि शाम तक 124 एक्सरे करने का दावा किया गया।
विज्ञापन

सामान्य अस्पताल के एक्सरे विभाग के सामने सोमवार सुबह एक्स-रे कराने के लिए मरीजों की लंबी कतार लगी थी। काफी मरीज कक्ष के बाहर बैठे अपना नंबर आने का इंतजार कर रहे थे। कुछ तो दर्द हो रहा था तो पास बैठे उनके तिमारदार उन्हें जल्द नंबर आने का दिलासा दे रहे थे। एक मरीज स्ट्रेचर पर लेटा था। गर्मी से बुरा हाल था और पसीनों से तर-बदर था। कई मरीज इसी तरह दो से ढाई घंटे से परेशान थे। मरीजों ने कक्ष में जाकर देखा तो वहां केवल एक्सरे तकनीशियन ही मौजूद थे। वही मरीजों के एक्सरे कर रहे थे। वहीं कंप्यूटर में उनकी एंट्री का काम। इस कारण मरीजों के एक्सरे में समय अधिक लग रहा था। कुछ मरीजों ने अपनी दिक्कत बताई तो तकनीशियन ने भी अपनी मजबूरी जता दी। एक्स-रे तकनीशियन भुवनेश ने बताया कि सोमवार को ज्यादा मरीज आते हैं। एक कर्मचारी छुट्टी पर है। एक कर्मचारी कार्यालय की ड्यूटी से कोर्ट गया है। एक कर्मचारी छारा के सामान्य अस्पताल में डेपुटेशन पर चला गया है। इसके अलावा सोमवार को चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भी नही था। हालांकि एक कर्मचारी करीब साढे ग्यारह बजे पहुंच गया था लेकिन मरीजों की संख्या के आगे वह नाकाफी था। मरीज भी तकनीशियन को मजबूरी देख शांत बैठना पड़ा। तकनीशियन ने बताया कि सोमवार को 124 लोगों के एक्सरे किए गए।

बॉक्स:
मौसम का मिजाज बदलते ही सबसे ज्यादा रोगी पीलिया,डायरिया, अस्थमा, जुकाम, बुखार, खांसी के सामने आ रहे हैं। बच्चों में निमोनिया या बुखार से पीड़ितों की संख्या भी सबसे ज्यादा है। नागरिक अस्पताल में सभी तरह के रोगियों की ओपीडी 1200 तक पहुंच गई हैं। थी। अस्पताल प्रशासन के मुताबिक इस समय 300 शिशु रोगी,पीलिया रोग के प्रतिदिन 5 से 6 मरीज, 40 से 60 डायरिया से पीडित बच्चे व बडे, करीब 150 अस्थमा रोगी, 600 से ज्यादा वायरल बुखार और 150 जुकाम के रोगी अस्पताल में पहुंच रहे हैं। डॉ अशोक कुमार, डाॅ प्रीति दुग्गल ने बताया कि वायरल रोग बुखार, जुकाम, खांसी या गले में तकलीफ बढ़ जाती है। अस्थमा रोगियों की श्वास नलिकाओं में बलगम के जम जाने से सांस लेने में तकलीफ होने लगती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मरीजों की प्रतिक्रियाएं



सुबह से पैर व कूल्हे का एक्स-रे करवाने के लिए लाईन लगी हुई हूं, लेकिन कई घंटे बीतने के बाद भी नंबर नही आया है काफी परेशानी का सामाना करना पड रहा हैं।

चमेली देवी।



कई घंटे से एक्स-रे करवाने के लिए लाईन में लगे हुए है। काफी दर्द भी हो रहा हैं। लेकिन कोई सुनवाई नही हो रही हैं।

गोलू।



दो घंटे से स्ट्रेचर पर लेटा हुआ हूं मेरे पाव का एक्स-रे हाेना है लेकिन दो घंटे बीतने के बाद भी नंबर नही आया हैं।

प्रमोद कुमार।



मेरे बेटे के हाथ का एक्स-रे करवाने के लिए के लिए तीन घंटे से खडी हूं लेकिन नंबर नही आया है। कहते है कि एक ही कर्मचारी एक्स-रे कर रहा है।

प्रीति देवी।



वर्जन

कुछ कर्मचारियों की कमी है लेकिन मरीजों के लिए स्वास्थ्य सेवाएं विभाग की ओर से जारी हैं। एक्स-रे विभाग में पूरे कर्मचारी है। जांच करवाता हूं।



डॉ नरेश दहिया,एमएस,सामान्य अस्पताल,झज्जर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें