फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: स्विमिंग एसोसिएशन 'रन अगेंस्ट डोप' दौड़ स्पर्धा में होगी शामिल

विज्ञापन
-फोटो 81 : हरियाणा तैराकी एसोसिएशन के महासचिव को नशे के विरुद्ध दौड़ का निमंत्रण देते आयोजक प्रत - फोटो : credit
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बहादुरगढ़। नशे के खिलाफ युवाओं को जागरूक करने और खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित रन अगेंस्ट डोप प्रतियोगिता में हरियाणा स्विमिंग एसोसिएशन भी भाग लेगी। एचएल सिटी स्थित स्विमिंग पूल में डॉ. ललित भनोट एथलेटिक्स नर्सरी एंड एकेडमी के संचालक एवं भीम अवार्डी चरण सिंह, पूर्व ओलंपियन कर्नल संत कुमार और सराय औरंगाबाद के सरपंच राकेश कुमार ने महासचिव अनिल खत्री को प्रतियोगिता का निमंत्रण दिया, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया। खत्री ने कहा कि नशा समाज की गंभीर समस्या है और इससे युवाओं को बचाने का सबसे प्रभावी माध्यम खेल हैं। उन्होंने बताया कि चैंपियंस एक्वेटिक एकेडमी के तैराक भी दौड़ में हिस्सा लेंगे। आयोजन सचिव चरण सिंह राठी ने बताया कि प्रतियोगिता का शुभारंभ सराय औरंगाबाद स्थित ललित भनोट एकेडमी से होगा। प्रतिभागियों का पंजीकरण निशुल्क रहेगा तथा टी-शर्ट, प्रमाण पत्र और विजेताओं को मेडल दिए जाएंगे। दौड़ चार आयु वर्गों में आयोजित होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें