झज्जर। मांगों को लेकर एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल शनिवार को भी नौवे दिन भी रही । होम्योपैथी विशेषज्ञ डॉक्टर महेश सैनी की अध्यक्षता एनएचएम कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ विरोध जताया।
संघ के जिला प्रवक्ता संदीप कुमार जांगड़ा ने बताया कि एनएचएम कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर लगातार नौवे दिन भी विरोध प्रदर्शन किया गया और सरकार एनएचएम कर्मचारियों की मांगों पर कोई भी ध्यान नहीं दे रही, इसलिए सरकार को अपना अहम छोड़कर आम जन के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए एनएचएम कर्मचारियों के साथ आना चाहिए। उनकी मांगों को मानकर आम जनता का ख्याल रखना चाहिए ताकि एनएचएम कर्मचारियों में सरकार के प्रति सकारात्मक सोच पैदा हो और आम जनता का स्वास्थ्य स्वस्थ रखा जा सके अन्यथा कर्मचारियों का धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। इसका असर सरकार के साथ-साथ आमजन को भी भुगतान करना पड़ रहा है। होम्योपैथी विशेषज्ञ डॉ. महेश सैनी व जिला अध्यक्ष अरुण कुमार वर्मा ने बताया कि सरकार द्वारा हमारी मांगों पर जब तक संज्ञान नहीं ले लेती, तब तक हमारी हड़ताल जारी रहेगी। हरियाणा सरकार को हमारी मांगों पर विचार करते हुए एनएचएम कर्मचारियों के साथ आना होगा नहीं तो आगे की रणनीति तैयार की जा रही है।