फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शांति से बड़ी कोई दौलत नहीं : पवन कौशिक

Thu, 05 Sep 2024 05:59 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
्र
विज्ञापन

झज्जर। सिद्ध श्री 108 बाबा कांशीगिरि मंदिर में सुंदरकांड पाठ एवं भजन संध्या का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने संगीतमयी श्री सुंदरकांड पाठ का सामूहिक गायन किया। इस मौके पर पंडित पवन कौशिक ने कहा कि शांति से बड़ी कोई दौलत नहीं है।
विज्ञापन

शांति एक शब्द मात्र नहीं है। शांति को मन मंदिर में बसाने वाले लोग देव तुल्य होते है। शांति से ही देश का निर्माण होता है। शांति सभी सुखों की मूल है। सुधांशु हंस ने बताया कि कार्यक्रम में देवेश शर्मा, भारत भूषण नंदा, राजेंद्र वधवा, दिनेश दुजाना व योगेश रंजन ने भजन प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को भाव विभोर कर दिया। सुंदरकांड पाठ विश्राम पर श्री हनुमान चालीसा, बाबा चालीसा, आरती के उपरांत रूपचंद अरोड़ा और सेवा समिति की ओर से मीडिया प्रभारी विनोद भूटानी ने श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया। सुभाष वर्मा ने बताया कि 7 से 17 सितंबर तक प्रतिदिन रात्रि 7: 30 बजे से श्री गणेश महोत्सव के उपलक्ष्य में भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। शनिवार 7 सितंबर को सायं 4 बजे श्री प्रेम मंदिर से बाबा कांशीगिरि मंदिर तक शोभा यात्रा निकाली जाएगी। इस मौके पर मंदिर समिति के प्रधान हिमांशु हंस, वी के शर्मा, नरेंद्र पाहवा, प्रदीप काठपालिया, वर्मा सुभाष, मनोहर लाल हनुमान स्वरूप, अमन सुखीजा, राजकुमार चुघ, मनीष मेहता आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें