-फोटो 62 : सरकार से आर्थिक मदद मिलने पर मुख्यमंत्री को मिठाई खिलाते रामफल पांचाल। विज्ञप्ति
बहादुरगढ़। शहर के नजफगढ़ रोड पर हार्डवेयर की दुकान में कई महीने पहले शार्ट-सर्किट से आग लगने के कारण काफी नुकसान हो गया था। इसके लिए पीड़ित रामपाल पांचाल ने सरकार से मदद की गुहार लगाई। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के आदेश पर पीड़ित रामपाल पांचाल को सरकार की तरफ से 3 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। पांचाल ने कहा कि मुख्यमंत्री आम आदमी की बात को सुनते हैं और उसकी मदद करते हैं। रामफल पांचाल ने नगर परिषद अधिकारियों का भी आभार व्यक्त किया।