28jjrp01- राजकीय नेहरू कॉलेज के एनएसएस कैंप के समापन पर मौजूद शिक्षक व विद्यार्थी। स्रोत-कॉलेज
झज्जर। राजकीय स्नातकोत्तर नेहरू महाविद्यालय की एनएसएस इकाई एक एवं दो के तत्वाधान में आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर का बुधवार को समापन हुआ। शिविर का आयोजन कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मीनाक्षी एवं डॉ. विकास सुहाग के निर्देशन में किया गया। गर्ल्स विंग से ज्योति को सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवक घोषित किया गया व नीलम एवं वर्षा को सर्वश्रेष्ठ कैंपर का पुरस्कार प्रदान किया गया। बॉयज विंग से संजीव को सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवक तथा विष्णु एवं योगेश को सर्वश्रेष्ठ कैंपर चुना गया। समारोह के मुख्य अतिथि हरियाणा पुलिस के सेवानिवृत्त सब-इंस्पेक्टर एवं राष्ट्रपति पुलिस वीरता पदक से सम्मानित राम कुमार दहिया रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. दलबीर सिंह ने की।