-फोटो 57 : बिजली विभाग के एसडीओ विक्की गहलावत को भगवान गणेश की प्रतिमा भेंट करते समाजसेवी यशपाल
बहादुरगढ़। समाजसेवी यशपाल ने बिजली विभाग के एसडीओ विक्की गहलावत को भगवान गणेश की प्रतिमा भेंट की। साथ ही वार्ड 24 में लगे बिजली मीटरों के टूटे हुए बॉक्स की समस्या से अवगत कराया। उन्होंने बिजली विभाग के एसडीओ को बिजली मीटरों के टूटे हुए बॉक्स की समस्या से अवगत कराते हुए कहा कि वार्ड 24 मे कई स्थानों पर लगे मीटर बक्से जर्जर अवस्था में हैं, खुले और जर्जर बॉक्सों के कारण लोगों को करंट लगने का खतरा बना रहता है और बरसात के मौसम में दुर्घटनाओं की आशंका और अधिक बढ़ जाती है। जिससे कभी भी हादसा हो सकता है। समाजसेवी यशपाल ने एसडीओ से मांग की है कि टूटे हुए मीटर बक्सों को तुरंत बदला जाए, ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना की आशंका न रहे। एसडीओ विक्की गहलावत ने समस्या के समाधान का आश्वासन देते हुए कहा कि क्षेत्र की बिजली व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं विभाग की ओर से चरणबद्ध तरीके से टूटे हुए मीटर बॉक्स बदले जाएंगे।