08jjrp03- रक्तदान शिविर लगाने पर समाजसेवी रामअवतार गहलावत को सम्मानित करते एसडीएम। स्रोत : संस
झज्जर। विश्व रेडक्रास दिवस पर जिला रेडक्रास सोसायटी की तरफ से सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें रक्तदान शिविर आयोजन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए झज्जर एसडीएम रवि मीणा ने टीम एक पहल सबका सहयोग झज्जर के संरक्षक रामअवतार दीपक गहलावत को सबसे ज्यादा रक्तदान शिविर आयोजन के लिए सम्मानित किया। इस अवसर पर जिला रेडक्रास सोसायटी के सचिव प्रदीप कुमार, हेल्थ एजुकेटर दीपक कुमार, डॉक्टर रॉबिन अहलावत, नर्सिंग ऑफिसर ममता, ज्योति, नवीन कुमार मौजूद रहे।