बहादुरगढ़। वेस्ट जुआ ड्रेन पर रामनगर के पास एक बाइक व स्कूटी की टक्कर में घायल हुए स्कूटी सवार युवक की दिल्ली के एक अस्पताल में इलाज दौरान मौत हो गई। थाना शहर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया और परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मृत युवक के पिता के बयान पर बाइक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर किया है। पुलिस को दिए बयान में वेदांत नगर निवासी सुशील कुमार ने बताया कि वह और उसका बेटा अंश कौशिक निजी कार्य के लिए स्कूटी से रेलवे रोड जा रहे थे। काली माता मंदिर रामनगर के पास पहुंचे तो अंश की स्कूटी में सामने से आ रही एक बाइक की जोरदार टक्कर लगी। बाइक चालक लापरवाही व तेज गति से बाइक चलाता हुआ आया था। उसको पहले ब्रह्मशक्ति संजीवनी अस्पताल ले जाया गया। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए यहां से दिल्ली के एक बड़े निजी अस्पताल में गए। जहां अंश की इलाज के दौरान मौत हो गई। संवाद